ट्रेडिंग में हमेशा अधिकतम एकाग्रता की आवश्यकता होती है। बेशक, बदले में, वह भी बहुत कुछ देता है। दैनिक संघर्ष से
बड़ा लाभ पाना संभव है, और एक सकारात्मक परिणाम से स्वयं की सफलता के कारण खुशी आती है। मुख्य बात यह है कि फाइनेंसर
प्रेरणा के नए स्रोतों को ढूढते रहे और लगातार तनावपूर्ण स्थितियों में खुद को काबू पाए। एक प्रेरित व्यापारी महान
ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। हालांकि, निरंतर ध्यान रखना और बड़ी कार्यक्षमता बनाये रखना एक बहुत ही मुश्किल काम है।
हर व्यक्ति सप्ताह में पांच दिन बहुत बहुत विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक कार्यों को पूरा करने के लिए अपने
सर्वश्रेष्ठ गुणों का उपयोग करके काम नहीं कर सकता है।
यह एक जटिल कार्य है, जिसे लगातार निभाना चाहिए।
व्यापारी को क्या उत्प्रेरित करता है? क्या घटनाक्रम गतिविधि में तेजी ला सकते हैं? क्या कार्यक्षमता का एक
सार्वसामान्य स्कीम है? मुश्किल सवाल, जिनके कई विभिन्न जवाब हैं। फिर भी, तथ्य यह है कि बुनियादी उपकरणों के बिना
जो न केवल बाजार की प्रवृत्तियों को समझने में, बल्कि उनके परिवर्तन की भविष्यवाणी भी करने में मदद देते हैं, किसी
भी व्यापारी को दीर्घकालिक सफलता नहीं मिलेगी। इसलिए, यह जानना बेहद जरूरी है कि उन विशेष सेवाओं को कैसे लागू करना
है जो व्यापारी को सही निर्णय लेने में मदद करती हैं।
विश्लेषण के उपकरण
विश्लेषणात्मक समीक्षा. Forex बाजार में से कोई भी “सम्मानित व्यक्ति” सिर्फ वर्तमान प्रवृत्ति में एक भागीदार होने के लिए ही सौदा
नहीं करेगा। क्या इस तरह के विराम के बाद किसी से प्रेरणा लेना मुश्किल है? निस्संदेह, यह प्रक्रिया आसान तो नहीं
है। कोई हमेशा वित्तीय समस्याओं के समाधान के बारे में सोचता है, और कोई आध्यात्मिक लक्ष्यों के सपने देखता रहता है।
Forex पर प्रत्येक व्यापारी अपने मूल्यों को पा सकता है कुछ लोग सिर्फ़ पैसों के बारे सोचते हैं, जबकि दूसरे लोग
चुनौतियों के लिये तैयार हैं और एकाग्रता के नये स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत बहुत काम करते हैं। किसी भी व्यापारी
के लिए विश्लेषणात्मक समीक्षा एक प्रभावी उपकरण रहती है। उस व्यापारी की आकांक्षाएं तत्काल लाभ से परे होती हैं।
बाजार पर मौजूदा घटनाओं का विश्लेषण और विभिन्न विशेषज्ञों की राय पर आलोचनात्मक नजर आपको अपनी व्यापार प्रणाली को
समयोचित रूप से अनुकूल बनाने का मौका देते हैं।
आर्थिक लेख पैसे, पैसे और अधिक पैसे! यह बात Forex की कुंजी है। लेकिन क्या सब सवाल पैसों से ही संबंधित हैं? नहीं एक
गंभीर व्यवसाय में व्यस्त होना यह हमेशा वित्तीय पहलू के मुकाबले में कुछ और ही है। अपनी सब परियोजनाओं को
कार्यान्वित करना यह सफल हो जाने का रास्ता है। अगर अर्थशास्त्री को अपना काम करना पसंद है, तो इसका मतलब है कि वह
सही रास्ते पर है। प्रेरणा से उत्साह को अलग करना यह बहुत महत्वपूर्ण बात है। कुछ लोग इन विशेषताओं के बीच अंतर नहीं
समझते हैं। जरूर, Forex तुरंत इसके लिए सज़ा देता है
यदि व्यापारी को प्रेरित किया जाता है और वह खुशी से काम करता है, फिर उसकी गतिविधि सफल हो जाएगी। लेकिन उत्साह एक
विपरीत ही पहलू है। उत्साहित व्यक्ति, बेतरतीबी से काम करके लेनदेन खोलने और बंद करना शुरू करता है, अपनी गलतियों को
समझने और नकारात्मक नतीजों की पुनरावृत्ति को रोकने के बजाय “नुकसान से बचने" की कोशिश करता है। आर्थिक लेखों का
विभाग इस प्रत्येक व्यापार के मानसिक क्षितिज को अधिक विशाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो नए व्यापारिक
विचारों की तलाश में है। मूलभूत सिद्धांतों को समझने के बिना बाजार पर अच्छी तरह से काम करना असंभव है। विश्व
वित्तीय प्रणाली के जटिल तत्वों के अध्ययन के बिना, और साथ साथ इसके कार्य-संचालन के सिद्धांतों का विश्लेषण करने के
बिना, विदेशी मुद्रा आपरेशनों से उच्च परिणाम प्राप्त करना असंभव है।
कोटेशन के ग्राफ़वर्तमान बाजार की स्थितियों और उन प्रवृत्तियों के समयोचित विश्लेषण के लिए एक प्रभावशाली उपकरण है, जो संभवतः
प्रवृत्ति परिवर्तन को प्रभावित कर सकती हैं। मुख्य मुद्रा जोड़ों के ग्राफ़ आपको विशेष सॉफ़्टवेयर स्थापित किए बिना
कीमत में उतार-चढ़ाव के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का मौका देते हैं। सॉफ़्टवेयर तो लॉगिन और पासवर्ड
मांगता है।
ब्याज दरें प्रत्येक राज्य की आंतरिक मौद्रिक नीति है, जिसके उपकरण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का संचालन करने में मदद देते
हैं। इस तरह के उपकरणों में से पुनर वित्त लगाने की मूलभूत दर है, जो वित्तीय प्रणाली के विकास में एक संकेतक बन गई
है, और वित्तीय बाजार में केंद्रीय बैंक के आपरेशनों के लिए दरें भी हैं, जिनके माध्यम से बैंक मुद्रा वाले लेनदेन
करता है और राज्य बैंकिंग प्रणाली की चल निधि को विनियमित करके वित्तीय बाजार के कुछ क्षेत्रों में लाभप्रदता के
स्तर पर प्रभाव डालता है।
व्यापारी का कैलकुलेटर प्रत्येक सफल व्यापारी के लिए एक अपरिहार्य उपकरण है, जो एक क्लिक से व्यापार स्थिति को खोलने के लिए मापदंडों
के सेट को निर्दिष्ट करने का मौका देता है।कैलकुलेटर उन व्यापारियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है
जिन्होंने वित्तीय साधनों वाले लेनदेन करने की प्रक्रिया में अभी तक पर्याप्त ज्ञान और अनुभव हासिल नहीं किया है, और
समय की एक छोटी अवधि में आवश्यक गणना करने में मुश्किल पाई है।